Tasveer shayari, quotes, status-तस्वीर शायरी हिंदी-apnishayeri

 tasveer shayari

आप ने तस्वीर भेजी मैं ने देखी ग़ौर से 

हर अदा अच्छी ख़मोशी की अदा अच्छी नहीं ।

जलील मानिकपूरी

तस्वीर शायरी हिंदी में

ज़िंदगी भर के लिए रूठ के जाने वाले 

मैं अभी तक तिरी तस्वीर लिए बैठा हूँ ।

क़ैसर-उल जाफ़री

तस्वीर शायरी रेख़्ता

रंग ख़ुश्बू और मौसम का बहाना हो गया 

अपनी ही तस्वीर में चेहरा पुराना हो गया 

खालिद गनी

तस्वीर शायरी हिंदी

मुझ को अक्सर उदास करती है 

एक तस्वीर मुस्कुराती हुई 

विकास शर्मा राज़

तस्वीर पर रोमांटिक शायरी

अपने जैसी कोई तस्वीर बनानी थी मुझे 

मिरे अंदर से सभी रंग तुम्हारे निकले ।

सालिम सलीम

[Read more<<<] mahfil par shayari 

तस्वीर शायरी 2 Line

चुप-चाप सुनती रहती है पहरों शब-ए-फ़िराक़ 

तस्वीर-ए-यार को है मिरी गुफ़्तुगू पसंद ।

दाग़ देहलवी

सुंदर छवि शायरी

भेज दी तस्वीर अपनी उन को ये लिख कर 'शकील' 

आप की मर्ज़ी है चाहे जिस नज़र से देखिए ।

शकील बदायुनी

तस्वीर स्टेटस

कुछ तो इस दिल को सज़ा दी जाए 

उस की तस्वीर हटा दी जाए ।

मोहम्मद अल्वी

तस्वीर की तारीफ

एक कमी थी ताज-महल में 

मैं ने तिरी तस्वीर लगा दी ।

कैफ़ भोपाली

धुंधली तस्वीर शायरी

इक बार तुझे अक़्ल ने चाहा था भुलाना 

सौ बार जुनूँ ने तिरी तस्वीर दिखा दी ।

माहिर-उल क़ादरी

दोस्त की तस्वीर पर शायरी

जिस से ये तबीअत बड़ी मुश्किल से लगी थी 

देखा तो वो तस्वीर हर इक दिल से लगी थी ।

अहमद फ़राज़

तस्वीर की शायरी

रफ़्ता रफ़्ता सब तस्वीरें धुँदली होने लगती हैं 

कितने चेहरे एक पुराने एल्बम में मर जाते हैं ।

ख़ुशबीर सिंह शाद

तस्वीर शायरी स्टेटस

सोचता हूँ तिरी तस्वीर दिखा दूँ उस को 

रौशनी ने कभी साया नहीं देखा अपना ।

इक़बाल अशहर

Tasveer shayari

जो चुप-चाप रहती थी दीवार पर 

वो तस्वीर बातें बनाने लगी ।

आदिल मंसूरी

Tasveer shayari in hindi 

आ कि मैं देख लूँ खोया हुआ चेहरा अपना 

मुझ से छुप कर मिरी तस्वीर बनाने वाले ।

अख़्तर सईद ख़ान

Tasveer shayari in English 

चाहिए उस का तसव्वुर ही से नक़्शा खींचना 

देख कर तस्वीर को तस्वीर फिर खींची तो क्या ।

बहादुर शाह ज़फ़र

Tasveer shayari in urdu 

ख़ामुशी तेरी मिरी जान लिए लेती है 

अपनी तस्वीर से बाहर तुझे आना होगा ।

मोहम्मद अली साहिल

[read more] Aina shayari

Tasveer shayari gulzar

इक मोहब्बत की ये तस्वीर है दो रंगों में 

शौक़ सब मेरा है और सारी हया उस की है ।

जावेद अख़्तर

Tasveer shayari for gf

दिल के आईने में है तस्वीर-ए-यार 

जब ज़रा गर्दन झुकाई देख ली ।

लाला मौजी राम मौजी

Shayari on tasveer rekhta

मैं ने भी देखने की हद कर दी 

वो भी तस्वीर से निकल आया ।

शहपर रसूल

Tasveer shayari apnishayeri

हम हैं उस के ख़याल की तस्वीर 

जिस की तस्वीर है ख़याल अपना।

फ़ानी बदायुनी

Tasveer shayari image 

कोई तस्वीर मुकम्मल नहीं होने पाती 

धूप देते हैं तो साया नहीं रहने देते ।

अहमद मुश्ताक़

Teri tasveer shayari

दिल्ली के न थे कूचे औराक़-ए-मुसव्वर थे 

जो शक्ल नज़र आई तस्वीर नज़र आई ।

मीर तक़ी मीर

Tasveer love shayari 

कह रही है ये तिरी तस्वीर भी 

मैं किसी से बोलने वाली नहीं ।

नूह नारवी

Tasveer romanti shayari

अपनी तस्वीर बनाओगे तो होगा एहसास 

कितना दुश्वार है ख़ुद को कोई चेहरा देना ।

अज़हर इनायती

Tasveer badalti shayari

रंग दरकार थे हम को तिरी ख़ामोशी के 

एक आवाज़ की तस्वीर बनानी थी हमें ।

नाज़िर वहीद

Tasveer bolti hai shayari

सूरत छुपाइए किसी सूरत-परस्त से 

हम दिल में नक़्श आप की तस्वीर कर चुके ।

अनवर देहलवी

Tasveer bhaejo shayari

लगता है कई रातों का जागा था मुसव्विर 

तस्वीर की आँखों से थकन झाँक रही है ।

Tasveer sad shayari

मुद्दतों बाद उठाए थे पुराने काग़ज़ 

साथ तेरे मिरी तस्वीर निकल आई है ।

साबिर दत्त

Tasveer shayari copy past

मैं ने तो यूँही राख में फेरी थीं उँगलियाँ 

देखा जो ग़ौर से तिरी तस्वीर बन गई ।

सलीम बेताब

Tasveer shayari download 

आता था जिस को देख के तस्वीर का ख़याल 

अब तो वो कील भी मिरी दीवार में नहीं ।

ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

Tasveer dekh kar shayari

तस्वीर के दो रुख़ हैं जाँ और ग़म-ए-जानाँ 

इक नक़्श छुपाना है इक नक़्श दिखाना है ।

जिगर मुरादाबादी

Dhundli tasveer shayari 

प्यार गया तो कैसे मिलते रंग से रंग और ख़्वाब से ख़्वाब 

एक मुकम्मल घर के अंदर हर तस्वीर अधूरी थी ।

ग़ुलाम मोहम्मद क़ासिर

Tasveer dekhi shayari

मैं लाख इसे ताज़ा रखूँ दिल के लहू से 

लेकिन तिरी तस्वीर ख़याली ही रहेगी ।

ज़ेब ग़ौरी

Tasveer shayari image download 

सूरत-ए-वस्ल निकलती किसी तदबीर के साथ 

मेरी तस्वीर ही खिंचती तिरी तस्वीर के साथ ।

Ek tasveer shayari 

 अयादत को तो आया था मगर जाते हुए 

अपनी तस्वीरें भी कमरे से उठा कर ले गया ।

अर्श सिद्दीक़ी

Tasveer e yaar shayari

कल तेरी तस्वीर मुकम्मल की मैं ने 

फ़ौरन उस पर तितली आ कर बैठ गई ।

इरशाद ख़ान सिकंदर

Tasveer pe shayari

मुझे ये ज़ोम कि मैं हुस्न का मुसव्विर हूँ 

उन्हें ये नाज़ कि तस्वीर तो हमारी है ।

मक़बूल नक़्श

Shayari for tasweer

ख़ुशबू गिरफ़्त-ए-अक्स में लाया और उस के बाद 

मैं देखता रहा तिरी तस्वीर थक गई ।

ग़ुलाम मोहम्मद क़ासिर

Shayari for tasveer

ताब-ए-नज़्ज़ारा नहीं आइना क्या देखने दूँ 

और बन जाएँगे तस्वीर जो हैराँ होंगे ।

मोमिन ख़ाँ मोमिन

Tasweer shayari for love

रोज़ है दर्द-ए-मोहब्बत का निराला अंदाज़ 

रोज़ दिल में तिरी तस्वीर बदल जाती है ।

फ़ानी बदायुनी

Tasweer shayari for girl

कहीं ऐसा न हो कम-बख़्त में जान आ जाए 

इस लिए हाथ में लेते मिरी तस्वीर नहीं ।

मुबारक अज़ीमाबादी

Tasweer shayari for gf

तिरी तस्वीर तो वा'दे के दिन खिंचने के क़ाबिल है 

कि शर्माई हुई आँखें हैं घबराया हुआ दिल है ।

नज़ीर इलाहाबादी

Tasweer shayari for friends 

अलमारी में तस्वीरें रखता हूँ 

अब बचपन और बुढ़ापा एक हुए ।

अख़्तर होशियारपुरी

तस्वीर पर कविता

हर्फ़ को लफ़्ज़ न कर लफ़्ज़ को इज़हार न दे 

कोई तस्वीर मुकम्मल न बना उस के लिए ।

मोहम्मद अहमद रम्ज़

Tasveer ki tareef shayari in hindi 

शहर हो दश्त-ए-तमन्ना हो कि दरिया का सफ़र 

तेरी तस्वीर को सीने से लगा रक्खा है ।

अज़ीज़ुर्रहमान शहीद फ़तेहपुरी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Shararat shayari, quotes, status -शरारत शायरी-apnishayeri

Latest zulf shayari, quotes, poetry, status, in hindi |apnishayeri